Sasaram News: मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: बिक्रमगंज में एसडीएम दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी और औषधि निरीक्षक की टीम ने दवा बिक्री, मूल्य जानकारी, बिल और कैश मेमो की जांच की। यह निरीक्षण दुकानों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।

Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। एसडीएम दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी अखिलेश्वर कुमार और औषधि निरीक्षक रोहतास-3 की टीम ने मेडिकल दुकानों में दवा बिक्री, मूल्य संबंधी विवरण, बिल व कैश मेमो समेत अन्य निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जांच की।


