Student Anurag Pandey Selected as Language Officer Honored by School Management अनुराग के राजभाषा अधिकारी पद पर चयनित होने पर किया सम्मानित, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsStudent Anurag Pandey Selected as Language Officer Honored by School Management

अनुराग के राजभाषा अधिकारी पद पर चयनित होने पर किया सम्मानित

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। र खुशी जताते हुए कहा कि हमारा ध्यान छात्रों की पढ़ाई पर रहता है। वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफलता पर अनुराग को बधाई

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 15 May 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
अनुराग के राजभाषा अधिकारी पद पर चयनित होने पर किया सम्मानित

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड के पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमकरूप के छात्र अनुराग पांडेय का राजभाषा अधिकारी के पद पर चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। बताया जाता है कि अनुराग बलिगांव निवासी अनुज पांडेय के पुत्र हैं। उनका चयन बैंक ऑफ बड़ौदा में राजभाषा अधिकारी के रूप में हुआ है। पिता ने बताया कि अनुराग का बचपन से ही किताबों से बड़ा लगाव था। जिसका परिणाम उसे मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार चौधरी ने अनुराग की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारा ध्यान छात्रों की पढ़ाई पर रहता है। वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफलता पर अनुराग को बधाई दी है।

वरीय शिक्षक सुनील कुमार गौतम ने अनुराग को पाठ पुस्तिका से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।