Sasaram News: मंडल कारा सासाराम में बंदियों का बनेगा श्रम कार्ड, दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू
Sasaram News: रिहाई के बाद भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल, पहले दिन दर्जनों बंदियों का हुआ पंजीकरण

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंडलकारा सासाराम में बुधवार को श्रम विभाग की ओर से बंदियों का श्रम कार्ड बनाने के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय तथा प्रभारी उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद, करगहर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अजीत कुमार, सासाराम की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तनु प्रिया आदि उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


