नौहट्टा। शाहाबाद महोत्सव समिति ने रोहतास किला के परिसर में वनभोज का आयोजन किया, जिसमें रोहतास, कैमूर, बक्सर व भोजपुर जिला के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वन भोज में हिस्सा लेने आए लोगों ने प्राचीन किला का दीदार भी किया। संयोजक अखिलेश कुमार ने रोहतास किला, तुतला जल प्रपात, मुंडेश्वरी धाम, शेरगढ़ किला आदि को जोड़कर एक पर्यटक सर्किट बनाने की मांग उठायी।
प्रारंभ में पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह, भरत कुमार व विनोद यादव ने विभिन्न जिलों से पहाड़ पर आए लोगों का स्वागत किया। वन भोज में स्थानीय ग्रामीणों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता सहित करीब करीब तीन सौ लोगों ने लिट्टी-चोखा बनाकर खाया। मौके पर वरीय अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, बलिराम मिश्रा, लवजी, स्यंदन सुमन, सरोज चन्द्रवंशी, अजय सिंह, अजय पाठक, शैलेन्द्र कुमार, राजन श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह सहित कई पत्रकार, अधिवक्ता व समाजिक कार्यकर्ता आदि थे।