सूर्यपुरा में मारपीट मामले में छह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

सूर्यपुरा में बलिहार बाजार में सोमवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

सूर्यपुरा में मारपीट मामले में छह गिरफ्तार

सूर्यपुरा। मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को बलिहार बाजार से छह युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि सोमवार रात थाना क्षेत्र के बलिहार बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के युवाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के सत्येंद्र कुमार और अजय चौधरी व दूसरे पक्ष के सोनू कुमार,रोशन कुमार, पिंटू कुमार और निर्भय चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।