Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsShivam Kumar Shines as He Qualifies for Senior National Ring Tennis Championship 2025
गरुड़ा के शिवम कुमार का राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में चयन

गरुड़ा के शिवम कुमार का राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में चयन

संक्षेप:

(युवा पेज) आयोजित किया गया था। अपनी इस सफलता पर शिवम ने कहा कि यह सब उनके कोच, परिवार और गांववासियों के सहयोग से संभव

Oct 09, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

संझौली,। प्रखंड क्षेत्र के गरुड़ा गांव के होनहार खिलाड़ी शिवम कुमार ने 49वीं सीनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप 2025 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 8 से 12 अक्टूबर 2025 तक नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन नोएडा यूपी में आयोजित हो रही है। गरुड़ा निवासी शिवकुमार सिंह के सबसे छोटे पुत्र शिवम कुमार हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की है। बिहार टेनिक्वाइट एसोसिएशन ने उनके खेल कौशल को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित किया है। राज्य स्तरीय मुकाबला मुंगेर जिले के जमालपुर में आयोजित किया गया था।

अपनी इस सफलता पर शिवम ने कहा कि यह सब उनके कोच, परिवार और गांववासियों के सहयोग से संभव हो पाया है। कहा कि वे बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करने का भरसक प्रयास करेंगे। शिवम के चयन की खबर से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने मिठाइयां बांटी। शिवम को पूर्व प्रमुख मधु उपाध्याय ने शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;