Sasaram News: बारिश का पानी विद्यालय परिसरों में भरा, पठन-पाठन प्रभावित
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। कुमार सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने बरसात से पहले विद्यालय परिसर की भराई कराने का आश्वासन दिया था

Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश से क्षेत्र के कई विद्यालय परिसरों में जलजमाव हो गया। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विद्यालय व कक्षाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति परसथुआ प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय की है। यहां बच्चों और शिक्षकों को घुटने भर पानी से होकर कक्षा तक पहुंचना पड़ रहा है।


