उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग
(पेज चार लीड का जोड़) बेअसर साबित हो रहे हैं। रात में बिजली गुल होते ही लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में घरेलू कार्यों के साथ

बिक्रमगंज, हिटी। भीषण उमस और गर्मी के बीच अनुमंडल क्षेत्र सहित नगर पंचायत के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम की मार झेल रहे लोगों की परेशानी बिजली की अनियमित आपूर्ति ने और बढ़ा दी है।
बिजली कटौती की समस्या
दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली कटने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। रात में बिजली गुल होते ही लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों की चिंताएं
सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है, जो इस भीषण गर्मी में राहत के लिए बिजली पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। नगर पंचायत के कई इलाकों में बार-बार बिजली कटने और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया कि गर्मी के इस दौर में निर्बाध बिजली आपूर्ति उनकी मूल आवश्यकता है, लेकिन विभागीय व्यवस्था इस कसौटी पर खरी नहीं उतर रही है। लोगों ने विद्युत कंपनी से अविलंब सुधारात्मक कदम उठाते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


