Sasaram News: आमने-सामने भिड़ीं दो हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल
Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता।अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाईवा तेज रफ्तार में आ रही थीं। इसी दौरान एक वाह

Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंजारी दुर्गा मंदिर के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क मार्ग एनएच-119 पर बुधवार को दो हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक हाईवा चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल की राहत कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा का शीशा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहतास पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।
दुर्घटना का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाईवा तेज रफ्तार में आ रही थीं। इसी दौरान एक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने से आ रही दूसरी हाईवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया नहीं जा सका था। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


