अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी घायल
रोहतास, एक संवाददाता। रुप से घायल हो गए। वहीं वाहन चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। दोनों घायलों की पहचान राजेंद्र और भोला के रूप

रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में शनिवार की अहले सुबह दो सफाईकर्मियों को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं वाहन चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। दोनों घायलों की पहचान राजेंद्र और भोला के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रोहतास पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने दो सफाईकर्मी की अज्ञात वाहन से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




