शिकायतों के समाधान की हकीकत जांचने पहुंचे प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
(पेज चार) का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय, उपलब्ध कराई जा

(पेज चार) शिविरों की हकीकत पर प्रभारी सचिव की है नजर, तीन पंचायतों में पहुंच परखी शिकायत निवारण व्यवस्था काराकाट, नासरीगंज और नोखा प्रखंडों में किया निरीक्षण, शिविर में उपस्थित कई लोगों से लिया फीडबैक सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में आयोजित सहयोग शिविरों का सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह रोहतास के प्रभारी सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी ने निरीक्षण किया।
शिविरों का निरीक्षण
उन्होंने काराकाट प्रखंड के काराकाट, नासरीगंज प्रखंड के धनाव तथा नोखा प्रखंड के मौडीहा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय, उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा आमजनों की शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
काउंटरों का अवलोकन
सहयोग शिविर के निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, श्रम, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कहा कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए।
ग्रामीणों से संवाद
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभुकों से सीधे संवाद भी किया। पूछा कि शिविर के माध्यम से उन्हें किस प्रकार की सेवाएं प्राप्त हुई हैं और शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया से वे कितने संतुष्ट हैं। आमजनों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए। फोटो नंबर-7 कैप्शन-काराकाट प्रखंड क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव-सह-रोहतास के प्रभारी सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


