कोचस। एक प्रतिनिधि
राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीस पर धर्मावती नदी पुल के समीप एक स्कार्पियों व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो खड्ड में गिर गया। घटना शुक्रवार देर शाम हुई। सभी घायल बक्सर जिले के डुमराव के निवासी बताये गये हैं। वाहन पलटने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। उक्त सभी तीर्थयात्री विंध्याचल से दर्शन कर वापस डुमराव लौट रहे थे। इसी क्रम में घने कोहरे के कारण पूर्व से हीं पथ पर खड़े ट्रक से स्कार्पियों से जा टकरायी। हेकजिसमें सवार सभी लोग घायल हो गये। घायलों में डुमराव निवासी गौरी मोतीझारों देवी, लालती देवी, सुचिता कुमारी शामिल है। इस सबंध में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि घायलों को यहां से उनको परिजनों को सूचित कर भेज दिया गया है।