तकिया से स्कार्पियो की हुई चोरी

Mar 01, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले से एक स्कार्पियो चोरी हो गई। चालक धनजी पासवान ने बारात से लौटने के बाद गाड़ी खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। गाड़ी मालिक सुजीत कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तकिया से स्कार्पियो की हुई चोरी

सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला से स्कार्पियो चोरी हो गई। चालक धनजी पासवान औरंगाबाद से बारात से लौटने के बाद अपने घर स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्कार्पियो खड़ी की थी। सुबह में देखा तो गाड़ी दरवाजा के बाहर से गायब थी। मामले की सूचना गाड़ी मालिक को दी। जिसके बाद गाड़ी मालिक शिवसागर थाना के कुम्हऊं निवासी सुजीत कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। सुजीत कुमार फिलहाल न्यू एरिया के पंचशील मोहल्ले में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।