Sasaram News: 18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी चिंतक रामबचन गुरुजी

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्य

Sasaram News: 18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी चिंतक रामबचन गुरुजी

रामबचन बाबू गुरुजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Sasaram News:

सासाराम, नगर संवाददाता। समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद रामबचन बाबू गुरुजी की 18वीं पुण्यतिथि सोमवार को रामबचन सिंह मेमोरियल विद्यालय, चौखंडा चितौली के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम के सांसद मनोज कुमार और रामगढ़ के विधायक सतीश यादव शामिल हुए। अध्यक्षता एसपी जैन कॉलेज, सासाराम के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक रामप्रवेश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने गुरुजी को विराट व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व सदियों तक भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। वक्ताओं ने उनके विचारों और शैक्षिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अनिता देवी, पूर्व विधायक विजय संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. लालबाबू सिंह, डॉ. अशोक कुमार, सोमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रामायण पांडेय 'अलोन', प्रो. डॉ. राजश्री, प्रो. डॉ. सरोज कुमार गुप्ता, सीमा कुशवाहा, बबन सिंह, सुग्रीव प्रसाद सिंह, कामता सिंह, डीएसपी अमरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार, रितेश कुमार और आजाद कुमार सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। मौके पर रामबचन सिंह मेमोरियल विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में गरीबों और असहायों के बीच साड़ी एवं कंबल वितरित किए गए। मौके पर पीपी रंजन, निराला कुमार, विशाल कुमार और मधु कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रामबचन बाबू गुरुजी की 18वीं पुण्यतिथि कहां मनाई गई?−
यह रामबचन सिंह मेमोरियल विद्यालय, चौखंडा चितौली के प्रांगण में मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: 18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी चिंतक रामबचन गुरुजी