Sasaram News: चांद के दीदार के बाद गूंजा गणपति का जयकारा, सुहागिनों ने खोला व्रत
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: संकष्टी चतुर्थी पर दिनभर निर्जला उपवास, चंद्रोदय के बाद विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनाते हुए महिलाओं ने व्रत का पारण किया। शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित काली मंदिर, ताराचंडी धाम, दिनारा के भलुनी

Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। संकष्टी चतुर्थी पर सोमवार को जिलेभर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान गणेश की आराधना की। शाम को चंद्रोदय का इंतजार खत्म होते ही पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद गणपति का जयकारा लगाते हुए महिलाओं ने व्रत का पारण किया।


