22 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामडेहरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक ट्रेन से 23 लीटर लावारिश शराब बरामद की। सोमवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम और उनकी टीम ने प्लेटफार्म संख्या पांच पर गश्ती के दौरान यह शराब पाई। जब्त की गई शराब को राजकीय रेल थाना को सौंप दिया गया।

डेहरी। रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से आरपीएफ ने लावारिश हालत में बड़े पैमाने पर शराब बरामद की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि सोमवार को सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास,जेपी चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी आरसी यादव, बीबी मिश्रा व सर्वोदय पासवान के साथ गश्ती पर थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी गाड़ी संख्या 53611 अप में लावारिश हालत में प्लास्टिक के बोरा से 23 लीटर शराब बरामद किया गया। जब्त शराब को राजकीय रेल थाना को सुपुर्द किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


