Sasaram News: अब सासाराम में भी लगेगा एसपी का जनता दरबार

हिन्दुस्तान, सासाराम
share

Sasaram News: रोहतास के एसपी मिस्टर राज अब सासाराम और डेहरी कार्यालयों में जनता दरबार लगाएंगे। यह व्यवस्था स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखने का मौका देगी। डेहरी में यह सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को होगा, जबकि सासाराम में मंगलवार और शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

Sasaram News: अब सासाराम में भी लगेगा एसपी का जनता दरबार

Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास एसपी मिस्टर राज अब डेहरी कार्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय स्थित सासाराम कार्यालय में भी जनता दरबार लगाएंगे। इससे जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा के अनुसार दोनों कार्यालयों में पहुंचने का मौका मिलेगा। एसपी कार्यालय की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, एसपी का जनता दरबार निर्धारित दिनों में दोनों कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। डेहरी स्थित कार्यालय में सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगेगा। वहीं, सासाराम स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार और शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि जनसमस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार डेहरी या सासाराम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रख सकेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: अब सासाराम में भी लगेगा एसपी का जनता दरबार