ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामरोहतास : सासाराम में मजदूरों के विवाद में चली गोली, दस लोग घायल

रोहतास : सासाराम में मजदूरों के विवाद में चली गोली, दस लोग घायल

मजदूरों को लेकर मामूली विवाद में दरिगांव बाजार में गोली चल गई, जिसमें पांच बच्चे सहित दस लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करके घायल किया गया है। शेष नौ लोगों को बंदूक का छर्रा लगा है।...

रोहतास : सासाराम में मजदूरों के विवाद में चली गोली, दस लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 13 Oct 2019 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मजदूरों को लेकर मामूली विवाद में दरिगांव बाजार में गोली चल गई, जिसमें पांच बच्चे सहित दस लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करके घायल किया गया है। शेष नौ लोगों को बंदूक का छर्रा लगा है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घायलों में आनंद शर्मा, पिंकी कुमारी, सोनाली कुमारी सभी के पिता किरेन्द्र शर्मा, श्याम नारायण चन्द्रवंशी का पुत्र संदीप कुमार, कन्हैया शर्मा का पुत्र रामप्रवेश शर्मा व पोता सोनू शर्मा, जोखन राम का पुत्र रामजी राम, रजनीश कुमार व मो. इकबाल शामिल हैं। रजनीश की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि घर में काम कराने के लिए मजदूरों को लेकर राजेश सिंह व वीरेन्द्र सिंह के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान राजेश सिंह के पक्ष में पहुंचे रवींद्र सिंह के पुत्र मनीष कुमार ने पहले चाकू से रजनीश पर वार कर दिया। जब गांव के लोग उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे तो वह भागकर घर गया व घर से लाइसेंसी बंदूक निकालकर छत से गोली चला दी। इससे दरिगांव बाजार के चौक पर खड़े बच्चे सहित आमजन गोली के शिकार हो गए। किरेन्द्र शर्मा का बेटा व बेटी घायल हो गई। वह दरिगांव में अपने ननिहाल आयी थी। अन्य लोगों को विवाद से कोई लेना देना नहीं था। घायलों में रजनीश के अलावे सभी निर्दोष लोग हैं। उनका सासाराम के सदर अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। गोली चलने के कुछ देर बाद तक लोगों को समझ में भी नहीं आया कि गोली क्यों चली, क्योंकि गांव में पहले से किसी तरह का विवाद नहीं था। जबतक गांव के लोग समझते घायल सड़कों पर गिरे हुए थे। गांव के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। गांव के लोगों के अनुसार जिस युवक ने गोली चलाई वह मनबढ़ू है। उसके पिता ने कई बार मारपीट करके घर से निकाला है। लेकिन, वह नहीं सुधरा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें