भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद ने दिया धरना

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

सूर्यपुरा, एक संवाददाता। जूझ रहे हैं। खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की ब

भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद ने दिया धरना

सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को राजद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष रमेश टोटो एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार ने किया। संचालन राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने किया। पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिसके कारण विकास की गति धीमी पड़ गई है।

किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। नीट पेपर लीक मामले और सीबीएसई परीक्षा प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। मौके पर पप्पू प्रताप, संतोष यादव, अभय कुमार, अशोक सिंह, धनजी सिंह, शशिकांत सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, प्रहलाद राम, नईम मियां, दिनेश सिंह, अजय कुशवाहा, नंदलाल यादव, जयकुमार सिंह, छोटेलाल सिंह, शशिरंजन यादव, कमलेश कुमार, छात्र नेता अमित यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।