सेवानिवृति जीवन का एक पड़ाव है: डॉ.कन्हैया
Mar 01, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
बिक्रमगंज में अंजाबित सिंह कॉलेज के बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह ने प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह के सेवानिवृत्ति पर कहा कि यह एक नया जीवन शुरू करने का अवसर है। विदाई भावनात्मक लगाव को दर्शाती है, जो सेवा के दौरान किए गए कार्यों को संकेत करती है। शिक्षक अभय कुमार यादव और डॉ. रविकांत पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बिक्रमगंज। सेवानिवृति जीवन का एक पड़ाव है, जिसके बाद व्यक्ति नए सिरे से जीवन को जीना शुरू करता है। यह बातें अंजाबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ.कन्हैया सिंह ने मध्य विद्यालय मोहिनी टोला के प्रधानाध्यापक धर्मराज सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर कही। कहा कि विदाई एक भावनात्मक लगाव का सूचक है, जो सेवा के समय किए गए कार्य और व्यवहार को दर्शाता है। मौके पर शिक्षक अभय कुमार यादव, डॉ. रविकांत पांडेय, कामेंद्र कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



