ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामसदोखर पंचायत के उप सरपंच बने राजकुमार

सदोखर पंचायत के उप सरपंच बने राजकुमार

चेनारी। एक संवाददाता ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब ब

सदोखर पंचायत के उप सरपंच बने राजकुमार
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 26 Aug 2020 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चेनारी। एक संवाददाता

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदोखर पंचायत के रिक्त उप सरपंच पद के लिए बुधवार को चुनाव कराई गई। चुनाव में पंचायत के कुल 11 पंच सदस्य में एक पद रिक्त है, एक सदस्य सदन में अनुपस्थित थी। कुल नौ सदस्य उपस्थित हुए इसके अलावा सरपंच सदन में उपस्थित रहे। प्रेक्षक सह डीसीएलआर प्रेमकांत सूर्य व निर्वाची अधिकारी सुनील कुमार गौतम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सदस्यों ने सदन में दो भाग में पहुंचे थे। लेकिन सदन में एकजुट हो निर्विरोध रूप से सदोखर वार्ड एक के पंच राजकुमार पासवान उर्फ झंझट को उप सरपंच पद के लिए चुना। अधिकारियों ने प्रमाण पत्र दिया। सरपंच रवींद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के सामने शपथ ग्रहण कराई। विदित हो कि पूर्व में संजय कुमार पासवान उप सरपंच थे। चौकीदार पिता सीताराम पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद वह चौकीदार पद पर तैनात हो गए। उसी समय से पद रिक्त था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें