Rajd MP Sudhakar Singh Questions Bihar s Alcohol Ban Calls it a Failure बिहार में शराबबंदी असफल, होनी चाहिए समीक्षा: सांसद, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsRajd MP Sudhakar Singh Questions Bihar s Alcohol Ban Calls it a Failure

बिहार में शराबबंदी असफल, होनी चाहिए समीक्षा: सांसद

सासाराम, नगर संवाददाता। हालत और खराब हो गई है। बड़ी संख्या में लोग जहरीली शराब के कारण मौत के शिकार हुए हैं। कई हजार लोग जहरीली

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 6 Sep 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में शराबबंदी असफल, होनी चाहिए समीक्षा: सांसद

सासाराम। बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य में शराबबंदी पर सवाल उठाया है। राजद के एकजुटता रैली में भाग लेने आए सांसद सह राजद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने शराबबंदी को असफल बताया है। वे सासाराम से लौटने के क्रम में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। सांसाद ने कहा कि शराबबंदी की वजह से बिहार की हालत और खराब हो गई है। कहा कि पिछले दो-ढ़ाई साल से सदन में और सदन से बाहर इस बात को कहते रहे हैं कि शराबबंदी से बिहार की हालत और खराब हो गई है। बड़ी संख्या में लोग जहरीली शराब के कारण मौत के शिकार हुए हैं।

कई हजार लोग जहरीली शराब पीने से विकलांगता से ग्रसित हो गए। कई हजार लोग शराब पीने के मामले में जेल में बंद हैं। कोर्ट-कचहरी शराब के मुकदमों से भरे पड़े हैं। इसका क्या औचित्य है। कहा कि शराबबंदी बिहार में असफल रही है। निश्चित तौर पर शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।