Sasaram News: सासाराम-भभुआ रेलखंड के 47.50 रूट किलोमीटर में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: रेल ख्ंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर होगा प्रभावी नियंत्रण,ली की कमीशनिंग की गई है। वहीं, कुम्हऊ और कैमूर जिले के मुठानी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली चा

Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग ने रेल परिचालन क्षमता, सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता और ट्रेन संरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए हैं। इसके तहत सासाराम-भभुआ रोड रेलखंड पर 47.50 रूट किलोमीटर में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग की गई है। वहीं, कुम्हऊ और कैमूर जिले के मुठानी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली चालू की गई है।

