
यूपी का शराब तस्कर 17 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार
डेहरी, एक संवाददाता। एवं आरक्षी अभिमन्यु सिंह के द्वारा डेहरी स्टेशन पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 17 लीटर अवैध देशी शराब के
डेहरी, एक संवाददाता। रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को भारी मात्रा में शराब के साथ उत्तर प्रदेश के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। तथा उसकी निशानदेही पर अन्य शराब धंधेबाजों की जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निरीक्षक रामविलास राम ने बताया कि उनके नेतृत्व में ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ राम, प्रधान आरक्षी रामचंद्र यादव, आरक्षी सर्वोदय पासवान एवं आरक्षी अभिमन्यु सिंह के द्वारा डेहरी स्टेशन पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 17 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने राजकीय रेल थाना डेहरी को जब्त देशी शराब के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




