ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामरबी महोत्सव: पारंपरिक खेती का तरीका बदलें किसान

रबी महोत्सव: पारंपरिक खेती का तरीका बदलें किसान

(पेज चार/पांच) इ इ इ इ इइइइइ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ

रबी महोत्सव: पारंपरिक खेती का तरीका बदलें किसान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 11 Nov 2022 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलौथू, एक प्रतिनिधि।

रबी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड स्तरिय रबी कार्यशाला सह एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ठाकुर प्रसाद कर रहे थे। मौके पर उपस्थित किसानों को रबी फसलों से संबंधित कई जानकारी दी गई। आधुनिक तकनीक से खेती कर अधिक उपज प्राप्त करने के भी टिप्स बताए गए।

शिविर में उपस्थित एसएओ प्रतिमा कुमारी ने कहा की उन्नत खेती ही हमारा लक्ष्य है। किसान खुशहाल रहेंगे तभी हमारा देश खुशहाल रह सकता है। अब पारंपरिक तरीके से खेती करने का तरीका बदलना पड़ेगा। तभी कम भूमि पर कम बीज एवं कम लागत से बड़े पैमाने पर खेती का लाभ ले सकेंगे। वहीं कृषि समन्वयक राजेश कुमार एवं अनुज कुमार ने किसानों को रबी की बुआई को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी। मौके पर आत्मा अध्यक्ष कुमार प्रेमचंद सिंह, उप प्रमुख जोखन पासवान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुमारी पूर्णिमा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

फोटो नंबर-14

कैप्शन- रबी महोत्सव में उपस्थित अतिथि।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें