ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामक्वारंटाइन सेंटर तैयार, प्रवासियों का इंतजार

क्वारंटाइन सेंटर तैयार, प्रवासियों का इंतजार

नौहट्टा। एक संवाददाता रहे कोरोना संक्रमण को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सजग व तैयार हो गई है। प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करने के लिए पहड़िया डिग्री कॉलेज को तैयार किया गया है। हालांकि अभी तक...

क्वारंटाइन सेंटर तैयार, प्रवासियों का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 11 Apr 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नौहट्टा। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से सजग व तैयार हो गई है। प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करने के लिए पहड़िया डिग्री कॉलेज को तैयार किया गया है। हालांकि अभी तक कोई प्रवासी मजदूर प्रखंड में वापस नहीं आया है। लेकिन प्रशासन पहले से ही सचेत व तैयारी कर ली है। सरकार के गाइडलाइंस को लेकर बीडीओ अनुराग आदित्य, सीओ ब्रजबिहारी कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा शाम सात बजे के बाद घूम-घूम कर दुकान बंद कराते हुए सरकारी गाइडलाइंस की जानकारी दी। अंचलाधिकारी ने बताया कि अभी डिग्री कालेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। आगे इसे ले संख्या बढने पर पंचायोंत में भी क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें