Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsPublic Struggles with Encroachment Issues in Chainari Market
चेनारी बजार में हो रहे अतिक्रमण से आमलोग परेशान

चेनारी बजार में हो रहे अतिक्रमण से आमलोग परेशान

संक्षेप: चेनारी, एक संवाददाता। र ठंड, बरसात धूप में जाम में फंसे जनता प्रशासन को कोसती रहती है। बताया जाता है कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार यहां

Sat, 15 Nov 2025 04:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी बाजार में अतिक्रमण के कारण जनता त्रस्त हो गई है। सडक जाम एक नासूर समस्या बनकर रह गई है। अतिक्रमणकारियों के आगे प्रशासन नतमस्तक हो गई है। स्टेट हाईवे कुदरा पथ और मुख्य बाजार की सड़के अतिक्रमणकारी के कब्जे में है। सालो भर ठंड, बरसात धूप में जाम में फंसे जनता प्रशासन को कोसती रहती है। बताया जाता है कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार यहां सीओ को आवेदन दिया गया। कई बार शांति समिति की बैठक व अन्य बैठकों में भी इस विषय पर चर्चा हुई। मुख्य बाजार रोड, शहीद संत सिंह चौक व आसपास लगने वाले जाम की समस्याओं को प्रतिनिधियों ने कई बार आवाज उठाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन पुलिस-प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।