Sasaram News: जनता दरबार में 109 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता।वाद से संबंधित 78, आपूर्ति से संबंधित 12 और अन्य मामलों से संबंधित 19 परिवाद शामिल थे। जमोड़ी के रसूल अंसारी

Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज में शुक्रवार को एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। जनता दरबार में कुल 109 परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद से संबंधित 78, आपूर्ति से संबंधित 12 और अन्य मामलों से संबंधित 19 परिवाद शामिल थे। जमोड़ी के रसूल अंसारी ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या रखी। वहीं शाहपुर कोआथ के महेंद्र महतो ने भूमि विवाद और हसनबाजार भोजपुर के रमेश कुमार ने बिक्रमगंज के तूरती गोदाम में बिक्री किए गए गेहूं की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की।
एसडीओ ने बताया कि 36 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


