Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsProtest March by Ward Members in Sasaram Over Rights and Payments
दुर्व्यवहार के विरोध में वार्ड सदस्यों ने निकाली पदयात्रा

दुर्व्यवहार के विरोध में वार्ड सदस्यों ने निकाली पदयात्रा

संक्षेप:

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में बीपीआरओ व बीडीओ की मनमानी चरम पर है। पदयात्रा के बाद नर्वदेश्वर चौबे, रामसेवक सिंह, ललन सिंह,

Sat, 27 Sep 2025 07:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। वार्ड सदस्य संघ ने शनिवार को शहर की विभिन्न मार्गों पर पदयात्रा निकाली। अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोष जताया। तकिया शिवमंदिर से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली गई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना तथा नाली-गली पक्कीकरण योजना में वार्ड सदस्यों के अधिकारों को वंचित किया गया है। योजना से संबंधित राशि उनके खाते में उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। लंबे समय से मानदेय भत्ता का भी भुगतान नहीं किया गया। प्रखंड में बीपीआरओ व बीडीओ की मनमानी चरम पर है। पदयात्रा के बाद नर्वदेश्वर चौबे, रामसेवक सिंह, ललन सिंह, चिंताहरण, अनिल यादव, राकेश कुमार कुशवाहा, सत्येन्द्र सिंह, रवि रंजन, दामोदर साह, प्रभुनाथ पांडेय आदि ने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।