Sasaram News: कांग्रेस के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: सासाराम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में वंदे मातरम् के अपमान के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक पर समाप्त हुआ, जहाँ भाजपा नेताओं ने संबोधित किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

Sasaram News: कांग्रेस के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान तथा कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के विरोध में नारे लगाए। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया। आक्रोश मार्च में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री शिवनारायण चौधरी, रजनीश वर्मा, गुप्तेश्वर गुप्ता, राकेश रंजन, सुजीत गोंड, युवा मोर्चा के प्रभारी सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा एवं राजेश कुमार, उत्तम सिंह, जिला मंत्री अभय कुमार, अनुराग कुमार, प्रवीण रावत, जिला प्रवक्ता रजनीश तिवारी एवं विवेक तिवारी,शशांक शेखर आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: कांग्रेस के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च