ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामदो से तीन घंटे ही खुल रहे हैं निजी अस्पताल

दो से तीन घंटे ही खुल रहे हैं निजी अस्पताल

आमलोगों से ज्यादा कोरोना से भयभीत दिख रहे निजी चिकित्सक अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

दो से तीन घंटे ही खुल रहे हैं निजी अस्पताल
हिन्दुस्तान टीम,सासारामFri, 15 May 2020 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

डेहरी। एक प्रतिनिधि

कोरोना को ले चिकित्सक व कर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं। निर्देशों का पालन कर कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश निजी क्लिनिक प्रशासन के निर्देश के बाद खुल तो रहे हैं। लेकिन दो-तीन घंटे मरीजों को सेवा दे रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा क्लिनिक में भर्ती सेवा बंद रखने से मरीजों को परेशानी हो रही है। शहर में निजी क्लीनिकों की संख्या 25 है। पैथोलॉजी की संख्या 18 है। कोरोना संक्रमण में निजी क्लिनिक बंद हो गए थे। चिकित्सकों ने मरीजों को सेवा देनी बंद की थी। प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद चिकित्सकों ने क्लिनिक खोलना शुरू किया। मरीजों की भीड़ के बीच चिकित्सक क्लिनिक में औपचारिकता निभा रहे हैं। दूर से आए मरीज लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं करती हैं। पाली रोड, मोहन बिगहा, जक्की बिगहा समेत कई स्थानों पर वर्षों से चल रहे निजी क्लिनिक बंद हैं। इक्का-दुक्का क्लिनिकों को छोड़ कोई तीन घंटे से अधिक समय मरीजों को नहीं दे रहे है। 24 घंटे सेवा का बोर्ड लगाने वाले क्लिनिक तीन घंटे मरीजों को सेवा दे रहे हैं। कोरोना को ले चिकित्सकों में भय देखा जा रहा है। अधिकांश चिकित्सक क्लिनिक में साबुन, सेनिटाइजर, पीपीई कीट, ग्लव्स, मॉस्क व्यवस्था रखी है। लेकिन क्लिनिकों में मरीजों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती है। डॉ. उदय कुमार सिन्हा का क्लिनिक शहर में चर्चा केंद्र बना है। मरीज या अन्य कोई क्लिनिक में प्रवेश होता है, तो उसे क्लिनिक द्वारा सेनिटाइज किया जाता है। कई क्लिनिको में चिकित्सकों द्वारा रोगियों को देखने का समय 11 से एक बजे तक, कई क्लिनिको में 12 से दो बजे तक मरीज देखा जाता है।

मरीजों का अपना दर्द

प्रयागबीघा से इलाज कराने पहुंचे 60 वर्षीय रामचंद्र यादव ने कहा कि इलाज कराने क्लिनिक आए थे। पता चला कि दो घंटे से अधिक डॉक्टर नहीं देख रहे हैं। पांच किलोमीटर दूर घर जाने मजबूर हैं।

फोटो नंबर -18

मरीज धनराज राय ने कहा कि मौसमी बीमारियों से परेशान हो निजी क्लीनिक में आए। एक घंटे तक रुकने पर पता चला कि डॉक्टर उठकर चले गए।स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को निजी क्लिनिक खोलने को ले ध्यान देना चाहिए। में खोलना है।

फोटो नंबर -20

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें