ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामबिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के चार जवानों को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के चार जवानों को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत

(पेज चार की फ्लायर) अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के चार जवानों को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,सासारामTue, 25 Jan 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

डेहरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 के चार हवलदार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत करेंगे। जाने वाले पुलिस पदकों के लिए बिहार पुलिस के 14 जवानों को चयनित किया गया है जिसमे 4 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के जवान हैं।

बताया जाता है कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हवलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव जो वर्तमान समय में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस डेहरी केंद्र में पदस्थापित हैं। यह मूल रूप से गोपालगंज जिले के उचक्का गांव अंतर्गत जमसड़ी गांव के रहने वाले हैं। 57 वर्षीय अनिल कुमार वर्ष 1989 में अपनी सेवा की शुरुआत किया था। अब तक उत्कृष्ट कार्यों के लिए 175 से अधिक पुरस्कार अर्जित कर चुके हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें