Sasaram News: बिजली कंपनी की 35 लाख की सामग्री चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: ठेकेदार पर बिना सूचना बिजली सामग्री ले जाने का आरोपबाद एसबीओ विकास दुबे व रूपेश कुमार तथा लाइनमैन सुरेंद्र प्रसाद चौधरी को ठेकेदार के आने पर सामग्री के संबंध में

Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बिजली कंपनी की करीब 35 लाख रुपये की सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में बिजली कंपनी बजाज के क्षेत्रीय इंजीनियर चंदन कुमार मिश्रा ने नौहट्टा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में इंजीनियर ने बताया कि नौहट्टा क्षेत्र के सभी पावर सब स्टेशन का कार्य उनके जिम्मे है। क्षेत्र में बिजली के तार व पोल लगाने का टेंडर ठेकेदार शंकर यादव को मिला था। कंपनी द्वारा कई बार फोन करने के बावजूद ठेकेदार ने फोन नहीं उठाया। प्रोजेक्ट मैनेजर के बुलाने पर भी वह नौहट्टा पावर स्टेशन नहीं पहुंचा।


