कोचस में 406 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

Feb 13, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

करगहर, एक संवाददाता बीच बाइक सवार एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास 12500 रुपए नगद व मोबाइल बरामद किया गया है

कोचस में 406 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

करगहर, एक संवाददाता कोचस स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-319 में लहेरी गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो वाहनों से 406 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी एसडीपीओ कुमार वैभव ने दी है। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी पुल के समीप वाहन जांच शुरू किया गया। इस दौरान स्कॉर्पियो और नेक्शन कार की तलाशी ली गई। जिसमें छिपा कर रखे गए 406 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस बीच बाइक सवार एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास 12500 रुपए नगद व मोबाइल बरामद किया गया है।

शराब व तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में लवकुश सिंह, अशोक कुमार दोनों ग्राम बेरा थाना मोहनियां जिला कैमूर, संदीप कुमार सिंह ग्राम जमनीपुर थाना चंदौली जिला चंदौली (उतर प्रदेश) तथा अजय कुमार मोहल्ला एजी कॉलोनी पटना थाना शास्त्री नगर पटना जिला पटना शामिल हैं। गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।