Sasaram News: डिलिया गांव में महिला का शव बरामद
Sasaram News: दावथ के डिलिया गांव में पुलिस ने 34 वर्षीय डिंपल कुमारी का शव बरामद किया है। मृतका बीमार थीं और इलाज चल रहा था। शव पर कोई चोट या जख्म नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल सासाराम में होगा।

Sasaram News: दावथ। थाना क्षेत्र के डिलिया गांव से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान डिंपल कुमारी (34 वर्ष) पति राम बालक साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार डिंपल कुमारी पहले से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। वहीं पुलिस जांच में शव पर किसी भी प्रकार के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष मनीष पंजियारा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


