Sasaram News: लूट के कुछ ही घंटे बाद पुलिसिया कार्रवाई में चार बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: आरोपितों के पास से अवैध हथियार, लूटी गई नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजपुर थाना

Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट थाना क्षेत्र में राहगीर से लूट की वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से अवैध हथियार, लूटी गई नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है, जबकि लूटी गई बाइक एक फरार आरोपी के घर से बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के सेमराडीह निवासी रितू रंजन कुमार (20 वर्ष), बेनसागर निवासी प्रिंस कुमार शर्मा (20 वर्ष), विकास कुमार (19 वर्ष) और अनीश रंजन उर्फ बबली के रूप में हुई है।


