Sasaram News: श्रद्धांजलि के बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। जलि अर्पित कर की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधायक सोनू सिंह, पूर्व वि

Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। मोरसराय स्थित श्री जगदीश नारायण सिंह के निजी आवास परिसर में सोमवार को स्व. रामप्रवेश बाबू की स्मृति में ब्रह्म भोज एवं सद्भावना भोज के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामप्रवेश बाबू के चित्र पर उनके अनुज एवं शिक्षाविद् श्री जगदीश नारायण सिंह, पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह और राजीव रंजन ने मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई।


