Sasaram News: दो केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा, सात अनुपस्थित
Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित हुई। परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका में रो

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार से डीएलएड (फेस टू फेस) सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दोनों पालियों में 1517 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जबकि 1507 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित व सात अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित हुई।
परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका में रोल नंबर एवं अन्य विवरण भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय व प्लस टू विद्यालय, चौखंडीपथ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


