बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च
Newswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की गई। इस दौरान नगर पंचायत कोआथ और बभनौल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

दावथ,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस,प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार की देर शाम एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ तथा बभनौल में बीडीओ विकास कुमार,थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


