ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामदुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सासाराम। विधि संवाददाता िके िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे िे...

दुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,सासारामSun, 05 Dec 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। आशुतोष सिंह को दुबारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रविवार को पोस्ट ऑफिस चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला से स्वागत किया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को मिलजुल कर प्रखंड से लेकर पंचायतों व गांवों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिले के आमलोगों की समस्याओं व सुख-दुख में हमें खड़ा रहना होगा। तभी लोग हमारे उपर भरोसा कायम रखेंगे। उन्होंने पार्टी के नेताओं को बयानबाजी से इतर आमलोगों के हित में काम करने की नसीहत दी। उन्होंने दुबारा चुने जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, फौजिया खान और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विधायक कमलेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आगे भी आमलोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकलप दुहराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें