प्रारंभिक विद्यालयों में 11 को होने वाली पीटीएम स्थगित

Oct 09, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

(युवा पेज) भिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) के सफल आयोजन में व्यवहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होने की संभावना है। जिसे देखते हुए

प्रारंभिक विद्यालयों में 11 को होने वाली पीटीएम स्थगित

सासाराम। जिले की सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 11 अक्टूबर को होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक आचार संहिता लागू होने के कारण स्थगित कर दी गई है। जिसे लेकर प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक प्रफुल्ल कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एंव सर्व शिक्षा अभियान को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है छह अक्टूबर से आदार्श आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में जिले की सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 11 अक्टूबर को होने वाली अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) के सफल आयोजन में व्यवहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होने की संभावना है। जिसे देखते हुए 11 अक्टूबर को होने वाली पीटीएम को स्थगित कर दिया गया है।

डीपीओ (एसएसए) रोहित रौशन ने बताया कि पीटीएम स्थगित होने की सूचना सभी को दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;