पंचायती राज मंत्री का आयरकोठा में हुआ स्वागत

Feb 13, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

डेहरी, एक संवाददाता। में विकास की धारा बह चली है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को विकास कार्यों में अपनी आम भूमिका निभानी चाहिए। वह

पंचायती राज मंत्री का आयरकोठा में हुआ स्वागत

डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आयरकोठा बाजार स्थिति गांधी आश्रम पर गुरुवार की रात पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। पंचायती राज विभाग के तहत गांव में विकास की धारा बह चली है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को विकास कार्यों में अपनी आम भूमिका निभानी चाहिए। वह पटना से डेहरी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर जदयू नेता बसंत राय, लोजपा नेता विनय कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ददन पासवान, अभय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, डॉ. मनोज पंडित, डॉ. संतोष कुमार, रणविजय सिंह, डब्बू सिंह, अवनीत सिंह, कुंदन सिंह, प्रमोद सिंह, रामसुभग सिंह, गया प्रसाद, हरिओम सिंह आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फोटो नंबर-35 कैप्शन्- पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का स्वागत करते एनडीए कार्यकर्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।