Sasaram News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मलियाबाग की टीम बनी चैंपियन

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। और रोहतास जिले की मलियाबाग टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लहठान की टीम ने

Sasaram News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मलियाबाग की टीम बनी चैंपियन

Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग स्थित कवई बंगला मैदान में मां भवानी थ्री डी एलिमेंट एंड सर्विसिंग सेंटर के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला भोजपुर जिले की लहठान और रोहतास जिले की मलियाबाग टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लहठान की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 39 रन बनाए। जवाब में मलियाबाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में ही 40 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।