नाइट क्रिकेट मैच में रंजन 11 ने जीता खिताब
दावथ गांव में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में रंजन 11 और रूप सागर 11 के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रंजन 11 की टीम जीत गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने खेल में भाईचारे और प्रेम के महत्व पर जोर दिया। मैन ऑफ द मैच मनी मेंराज रहे।

दावथ। प्रखंड क्षेत्र के दावथ गांव में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रंजन 11 और रूप सागर 11 के बीच खेला गया, जिसमें रंजन 11 की टीम विजयी रही। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने किया। कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहना ही खेल का असली मकसद होता है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनी मेंराज को दिया गया। मौके पर गुड्डू सिंह, प्रकाश ठाकुर, भरत प्रसाद के अलावे आयोजक मंडल में धीरज कुमार, आकाश कुमार, छोटू कुमार, गोलू कुमार, संदेश पाल, शुभम कुमार, धूली कुमार, चिंटू सिंह गोलू कुमार थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



