
बिहार बंद का डेहरी- तिलौथू में देखा गया असर
डेहरी, एक संवाददाता। पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरीय नेता कक्कू खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह के
डेहरी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में गुरुवार को एनडीए के नेताओ ने डेहरी और तिलौथू में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। तिलौथू में करीब एक घंटे तक डेहरी-रोहतास मुख्य पथ को जाम कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरीय नेता कक्कू खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एनडीए नेताओं ने सड़क पर उतरकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबेडकर चौक से थाना चौक, पाली रोड, स्टेशन रोड तक सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बंद को सफल बनाया।
मौके पर जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, अजय यादव, बबल कश्यप, संजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




