ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामराकांपा 28 को कलेक्ट्रेट के समक्ष करेगी भूख हड़ताल

राकांपा 28 को कलेक्ट्रेट के समक्ष करेगी भूख हड़ताल

सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को शहर की कई समस्याओं को ले जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने...

राकांपा 28 को कलेक्ट्रेट के समक्ष करेगी भूख हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,सासारामTue, 22 Jun 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को शहर की कई समस्याओं को ले जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सासाराम शहर में गंदगी, जलजमाव व मीठा पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई। साथ ही सासाराम नगर परिषद के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण आज शहर नरक में तब्दील हो गया है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 28 जून को कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी समस्याओं पर विचार नहीं करने पर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें