नासरीगंज में सहयोग शिविर आयोजित, 53 नए आवेदन मिले
बिक्रमगंज, निज संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, राशन कार्ड, जॉब कार्ड एवं श्रम कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित 27 नए आवेदन

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय तथा अमियावर पंचायत के अमियावर गांव स्थित बहुउद्देशीय भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ ने बताया कि अमियावर में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय प्रोत्साहन राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, राशन कार्ड, जॉब कार्ड एवं श्रम कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित 27 नए आवेदन प्राप्त हुए। वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित शिविर में 26 आवेदन मिले। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। शिविर का नेतृत्व डीएसओ सह प्रभारी पदाधिकारी शशि शंकर ने किया। शिविर में बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी, सीओ अंचला कुमारी, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनके आर्य, बीपीआरओ प्रगति सिंह, एलईओ राकेश कुमार, बीसीओ राजाराम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डीएसओ ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। चिकित्सीय दल मेडिकल वैन और एंबुलेंस के साथ मौजूद रहा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों की जांच कर चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


