Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsMissing 16-Year-Old Boy Avinash Kumar Last Seen Going to Coaching in Nohka
कोचिंग करने गए भाजपा नेता का पुत्र लापता

कोचिंग करने गए भाजपा नेता का पुत्र लापता

संक्षेप:

नोखा, एक संवाददाता। कि शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह मेरा 16 वर्षीय पुत्र नोखा बाजार कोचिंग करने के लिए गया था। प्रतिदिन शाम को वह घर आ जाता

Oct 11, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ठेकही बलिरामपुर निवासी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह का पुत्र अविनाश कुमार शुक्रवार को कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद से वह लापता है। मामले से परिजनों ने थाने को अवगत कराया है। भाजपा नेता ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह मेरा 16 वर्षीय पुत्र नोखा बाजार कोचिंग करने के लिए गया था। प्रतिदिन शाम को वह घर आ जाता था। परंतु शुक्रवार की देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर खोजबीन शुरू की गई। कहीं सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि इस संबंध में किशोर के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजन से बात कर संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है।