Sasaram News: रात में दो किमी दूर दूध पहुंचाने से पशुपालक परेशान
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: प्रयागपुर दुग्ध उत्पादन समिति से जुड़े किसानों को दूध उठाव में अनियमितता का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समिति की ओर से नियमित दूध उठाव नहीं होने से उन्हें समस्या हो रही है, खासकर बुजुर्ग और महिलाओं को रात के समय दूध दो किलोमीटर दूर पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।

Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रयागपुर दुग्ध उत्पादन समिति से जुड़े पशुपालक किसानों को दूध उठाव की अनियमित व्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि समिति की ओर से नियमित रूप से दूध का उठाव नहीं किया जा रहा है। कई बार रात करीब दस बजे दो किलोमीटर दूर दूध पहुंचाने के लिए कहा जाता है। इससे बुजुर्ग पशुपालकों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

