अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 4170 छात्र शामिल

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 4170 छात्र शामिल

संक्षेप:

सूर्यपुरा के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। तीन से आठ कक्षा के 4170 छात्रों ने भाग लिया। बीईओ मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति...

Sep 10, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

सूर्यपुरा। प्रखंड क्षेत्र की प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के तीन से आठ कक्षा के कुल 4170 छात्रों ने भाग लिया। बीईओ मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालयों में परीक्षा के लिए दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बताया परीक्षा के लिए पूर्व से ही विषयवार प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये थे। ताकि परीक्षा निर्धारित समय से शुरू हो सके। परीक्षा दो पालियों में ली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।